top of page

Poem - Winter Nights

  • Writer: Gopal Vaishnav
    Gopal Vaishnav
  • Oct 9, 2025
  • 1 min read
Full moon in a dark night sky with a silhouette of a bird flying across. Luvv It

Hindi Poem -


प्यार किया तो थोड़ा सहना भी होगा,

देखोगी तस्वीर तब थोड़ा, रोना भी होगा।

याद तो सताएँगी तुझे मेरी सर्द भरी रातों में,

तकिये को गोपाल समझकर, लिपटकर सोना होगा।


करवटें बदलते-बदलते हर हम्म पर नाम मेरा होगा,

बंद आँखों के काले पर्दों पर चेहरा मेरा ही होगा।

मचलेगा दिल, बढ़ेंगी धड़कनें तेरी सर्द भरी रातों में,

उस दर्द का मीठा-मीठा मर्म भी मेरा नाम होगा।


उठकर बैठ जाओ तो शायद ख्याल मेरा ही होगा,

मोबाइल में देखोगी तो शायद आख़िरी मैसेज मेरा होगा।

मैं जानता हूँ, दिल भर के रोई होगी तू उन सर्द भरी रातों में,

इस गुनाह का कसूरवार भी तेरा ये शायर बदनाम होगा।


3 Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
Guest
Oct 09, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Perfect

Like

sonali choudhary
sonali choudhary
Oct 09, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Bhut he sundar rachna 🤌👏

Like

Luvv A Sanwal
Luvv A Sanwal
Oct 09, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Beautiful poem. Keep sharing n writing

Like
bottom of page